लूथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच बातचीत जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडियारिपोर्टर लाइव

बैंकॉक 13 दिसंबर 2025। उत्तर गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में बीते छह दिसंबर को हुए अग्निकांड के मामले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया। कारण है कि इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटन के बाद थाईलैंड भाग गए क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अब लूथरा बंधुओं को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। इससे पहले दोनों भाइयों को पहले फुकेट में पकड़ा गया और फिर उन्हें बैंकॉक के डिटेंशन सेंटर में रखा गया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के इसके अगले दिन दोनों भाई गोवा से भागकर फुकेट चले गए थे। इसके बाद भारतीय अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट निलंबित करने के बाद थाई पुलिस ने गुरुवार को रिसॉर्ट में उन्हें हिरासत में लिया। ऐसे में थाईलैंड और भारत के बीच 2015 से प्रत्यर्पण संधि लागू होने की वजह से अब दोनों भाइयों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

भारत-थाईलैंड सहयोग
थाई अधिकारी लूथरा भाइयों को भारत लाने के लिए भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। बैंकॉक में भारतीय दूतावास भी थाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। थाई अधिकारियों ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और जल्द से जल्द दोनों भाइयों को भारत सौंपा जाएगा।

गोवा सरकार ने साफ किया रुख
वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 25 मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम सावंत ने बताया कि हादसे के बाद अभी तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं तीन अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम जल्द ही दोनों भाइयों को भारत लाकर जेल में डालने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

जांच और अन्य कार्रवाई
बता दें कि क्लब में आग लगने के मामले में आरोपी भरत कोहली की हिरासत छह दिन और बढ़ाई गई है। अरपोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर और सचिव रघुवीर बागकर की अग्रिम जमानत याचिका पर मापुसा सेशन कोर्ट ने 16 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का समय दिया। ऐसे में अब तक इस मामले में 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और पीड़ित शामिल हैं।

एक नजर पूरे घटनाक्रम पर
गौरतलब है कि ये पूरी घटना तब की है, जब बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च क्लब में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 पर्यटक और 20 कर्मचारी की मौत हुई। क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। गोवा सरकार और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सभी कानूनी कार्रवाई तेज़ और सख्ती से पूरी की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में सांसों पर संकट: स्मॉग की चादर से ढकी राजधानी, एक्यूआई 400 पार; गंभीर श्रेणी में दर्ज प्रदूषण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 दिसंबर 2025। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। शनिवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई। आसमान में स्मॉग की चादर दिखाई दी। कई क्षेत्रों में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छाई रही। इसके चलते दृश्यता कम […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़