भारत-इस्राइल अहम रक्षा परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे , राजनाथ ने इस्राइली समकक्ष के साथ की चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2023। भारत और इस्राइल एक-दूसरे के महत्वपूर्ण रक्षा परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इस्राइल के रक्षा मंत्री मेजर जनरल योआव गैलेंट के बीच शुक्रवार को इस संबंध में अहम बातचीत हुई। इसमें सैन्य उपकरणों के सह-निर्माण से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

योआव गैलेंट ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि दोनों पक्ष अहम रक्षा परियोजनाओं पर आगे बढ़ेंगे। इस्राइल के रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद गैलेंट की राजनाथ के साथ यह पहली बातचीत है। वहीं, राजनाथ ने ट्विटर पर कहा, भारत इस्राइल के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। राजनाथ ने भारत में मजबूत और विश्वस्तरीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) के विकास में इस्राइली उद्योगों के सहयोग का उल्लेख किया। इस्राइल के रक्षा मंत्री गैलेंट के साथ बात करके संबंधों में नई गर्मी महसूस की। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में फिर बढ़ने लगा करोना का खौफ, 97 दिन बाद आए 300 से ज्यादा केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मार्च 2023। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों की […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'