मैनचेस्टर टेस्ट के दो दिन पहले भारत को दो बड़े झटके, नीतीश पूरी सीरीज और अर्शदीप अगले मैच से बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 मैनचेस्टर 21 जुलाई 2025। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जाना है। इससे दो दिन पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सिर्फ अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम से जोड़ा गया है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया, ‘ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नीतीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। पुरुष चयन समिति ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई, 2025 से शुरू होगा।’

चौथे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज। अर्शदीप इस सीरीज में अभी तक नहीं एक भी मैच नहीं खेल सके हैं, जबकि नीतीश लॉर्ड्स और एजबेस्टन, दो टेस्ट में खेले थे। उनका प्रदर्शन गेंद से अच्छा रहा था, लेकिन बल्ले से वह जूझते दिखाई पड़े। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप भी ग्रोइन की चोट से जूझ रहे हैं। उनकी  उपलब्धता पर भी संशय है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

अंशुल ने टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नॉर्थम्पटन और कैंटरबरी में चार पारियों में पांच विकेट लिए थे। उन्होंने पिछले साल केरल के खिलाफ लाहली में रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा के लिये एक पारी के दस विकेट चटकाए थे। वह बंगाल के प्रेमांग्शु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमासुंदरम (1985-86) के बाद यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने पिछले सत्र में छह रणजी मैचों में 34 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले पर खरगे ने पूछे कड़े सवाल तो नड्डा बोले- आजादी के बाद ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जुलाई 2025। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही और पहले ही दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ऑपरशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा है। राज्यसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़