रणबीर कपूर की बहन के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, बाल-बाल बची जान, बोलीं-‘कुछ सेकंड को लगा सब खत्म हो गया’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 नवंबर 2025। एक्टर रणबीर कपूर की बहन और फैशन डिज़ाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल, फिटनेस रूटीन और रोजमर्रा के अनुभव अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो अनुभव उन्होंने बताया, उसने हर किसी की धड़कनें बढ़ा दीं। रिद्धिमा ने अपनी हालिया फ्लाइट जर्नी का ऐसा डरावना किस्सा शेयर किया जिसने उनके परिवार, रिश्तेदारों और फैंस तक को चिंतित कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा मानो उनका दिल रुक गया हो। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- यह दिन वह शायद कभी भूल नहीं पाएंगी। उनकी फ्लाइट लैंडिंग के लिए नीचे उतर रही थी, लेकिन अचानक किसी तकनीकी वजह से विमान ने तेजी से ऊपर की ओर उड़ान भर ली।

उन्होंने लिखा- “हमारी फ्लाइट जैसे ही रनवे के पास पहुंची, अचानक ऊपर की तरफ तेजी से उठ गई। कुछ पल को ऐसा लगा कि हमारी धड़कनें रुक गई हैं। हम सब घबरा गए थे। इस दौरान रिद्धिमा ने अपनी बेटी समारा का हाथ कसकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उस घड़ी में उनकी बेटी के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था।

रिद्धिमा ने आगे बताया- “जब मैंने समारा की आंखों में देखा तो मुझे उसमें घबराहट दिखी। मैंने उसे शांत कराया, लेकिन अंदर ही अंदर मैं खुद भी टूटी हुई थी। वो कुछ सेकंड बेहद डरावने थे। उन्होंने कहा कि हादसे ने उन्हें भीतर तक हिला दिया और कुछ समय तक उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर अभी-अभी हुआ क्या है।

घटना के बाद रिद्धिमा और उनकी बेटी पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें गहरा असर दिया। उन्होंने लिखा-“कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसे झकझोर देने वाले पल दिखाती है, जो आपको एहसास दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक और अनमोल है।”

Leave a Reply

Next Post

रोज खा लिए 2 आंवले तो नहीं होगी कोई बीमारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 19 नवंबर 2025। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ खान-पान बहुत ही जरुरी होता है। इस दौरान इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करना बहुत ही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं