जम्मू कश्मीर में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की शुभारंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 01 मार्च 2023। जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए जियो ट्रू 5 जी सेवाओं को शुरू किया गया है। जम्मू और श्रीनगर में 5जी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जियो ने डिजिटल जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देने के लिए यूटी में 6529 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 36000 लोगों को रोजगार सृजित करने का दावा किया गया है। 1230 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रगति पर है और दिसंबर 2023 के अंत तक यह जम्मू-कश्मीर के हर ब्लॉक और तहसील को जोड़ेगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में जियो 5जी सेवाओं की शुरुआत की। उपराज्यपाल ने कहा कि 5जी सेवाएं सामाजिक आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इसके साथ समृद्धि के लिए एकीकृत कार्रवाई को सक्षम बनाएंगे और लोगों के लिए परिवर्तनकारी लाभ लाएगी। आम आदमी के लिए 5जी तकनीक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को साकार करेगी। इससे पर्यटन, सुशासन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और छोटे व सूक्ष्म उद्यमों में विकास के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। नवनीतम 5जी तकनीक और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी ग्रामीण शहर में दूरी को कम करेगी। 

इससे रोजगार के साधन बढ़ने के साथ जमीनी स्तर पर उद्यमों, एसएचजी और ग्रामीण स्कूलों के लिए ज्ञान कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। नवीनतन तकनीक से उत्पादकता में सुधार के साथ अधिक रोजगार की संभावना बढ़ेगी। 5जी नागरिकों और सरकार को वास्तविक समय के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा। सरकारी योजनाओं और सार्वजनिक सेवा वितरण के कार्यान्वयन में सुधार आएगा। आम आदमी की सुविधा के लिए लगभग 440 सेवाएं आनलाइन प्रदान की जा रही है। 

उन सेवाओं को परेशानी मुक्त बनाया गया है जो अधिकांश आबादी को प्रभावित करती हैं। ई आफिस ने प्रशासन के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना दिया है। जम्मू कश्मीर कई बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में अधिक संख्या में डिजिटल लेनदेन दर्ज कर रहा है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी सरकार के प्रयासों का पूरक होगी। 

उन्होंने जियो प्रतिनिधियों से जी20 शिखर सम्मेलन और श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने को कहा। कॉल ड्राप और कनेक्टिविटी में रुकावट के मुद्दों को हर करने के लिए समर्पित उपाय किए जाएं। कपिल आहूजा सीईओ नार्थ रिलायंस जियो ने कहा कि दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी प्रदेश के हर शहर को कवर कर लेगा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में जियो के प्रयासों पर प्रस्तुति दी गई। जियो ट्रू 5जी और जियो ग्लास का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Next Post

देश-विदेश में अंबानी परिवार को मिलेगी ‘जेड प्लस' सिक्योरिटी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2023। उच्चतम न्यायालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को देश भर और विदेश में उच्चतम श्रेणी वाली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने सोमवार […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए