भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 दुबई, 06 सितंबर 2026। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग को भी हराया था। इस तरह ग्रुप चरण में भारत अजेय रहा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थी। पाकिस्तान को अब आगे बढ़ने के लिए हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखा दबदबा
भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 में आठ मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से भारत ने सात मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महज एक बार ही सफलता का स्वाद चख पाया है। भारत ने ऐसा ही कुछ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में किया। पाकिस्तान की टीम इस मैच में किसी भी समय सुखद स्थिति में नहीं रही और हरमनप्रीत कौर की टीम ने एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला अपने नाम किया।  

भारत की खराब शुरुआत
कम लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। फातिमा ने शेफाली (12), प्रतिका रावल (4) और स्मृति मंधाना (9) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। हरमनप्रीत 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन और दीप्ति शर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

भारतीय स्पिनरों के जाल में फंसा पाकिस्तान
इससे पहले, अपने 200वें टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और 55 रन पर ही सिमट गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था। 

ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी
टीम ने पहले चार ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। मुनीबा अली को दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह 13 रन ही बना सकीं जबकि शवाल जुल्फिकार ने 14 रन का योगदान दिया। इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर ने पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद को भांपते हुए पांचवें ओवर से ही फिरकी का जाल बिछा दिया। उनका यह दांव पूरी तरह सफल रहा। पाकिस्तान ने पांचवें से 10वें ओवर के बीच महज नौ रन जोड़े और छह विकेट गंवा दिए। 10 ओवर के बाद उसकी टीम 36 रन पर छह विकेट के संकट में थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन का परिचय देते हुए 18.1 ओवर में कुल 78 डॉट गेंदें फेंकीं। चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि प्रेमा ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटके तो वहीं शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Next Post

चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू

शेयर करे बिजली फॉल्ट के चलते ठप हुए थे सभी सात यूनिट इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 06 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में शुक्रवार शाम बिजली संबंधी तकनीकी खराबी के बाद ठप हुए सभी सात यूनिट में से तीन को करीब 24 घंटे बाद फिर से चालू […]

You May Like

पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत