चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 06 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में शुक्रवार शाम बिजली संबंधी तकनीकी खराबी के बाद ठप हुए सभी सात यूनिट में से तीन को करीब 24 घंटे बाद फिर से चालू कर दिया गया है। शनिवार शाम दो 500 मेगावाट और एक 200 मेगावाट की यूनिट को सफलतापूर्वक बहाल किया गया। वहीं, बाकी तीन यूनिट को भी निर्धारित सुरक्षा और संचालन प्रक्रियाओं के तहत क्रमवार शुरू करने का काम जारी है। एनटीपीसी के कोरबा प्लांट की कुल स्थापित क्षमता करीब 2600 मेगावाट है। इसमें 500 मेगावाट की चार और 200 मेगावाट की तीन यूनिट शामिल हैं।

ट्रिप खराब होने के कारण उत्पादन ठप्प था
एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे दरी क्षेत्र स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इस संयंत्र में बिजली संबंधी खराबी के बाद सभी सात यूनिट अचानक ट्रिप हो गई थीं। इसके चलते प्लांट में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी उष्मा घोष ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक तीन यूनिट को सफलतापूर्वक पुनः चालू कर लिया गया। इनमें 500-500 मेगावाट की दो और 200 मेगावाट की एक यूनिट शामिल है। उन्होंने बताया कि 500 मेगावाट की एक यूनिट में 25 अगस्त से ओवरहॉलिंग का काम पहले से चल रहा है। वहीं, शेष तीन यूनिट को सुरक्षा और संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े

शेयर करेफिर गिराया टावर और काट ले गए वायर; दो चोर गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव  कोरबा, 06 सितंबर 2026। कोरबा जिले में चोरों की बड़ी करतूत सामने आई है। चोरों ने पहले चालू विद्युत लाइन के 5 खंभों को हथौड़ा और अन्य सामग्रियों से तोड़कर शॉर्ट सर्किट कर विद्युत प्रवाह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग