पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हमला, बमबारी में नौ बच्चों समेत 10 की मौत, 4 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 25 नवंबर 2025। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर शांति समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान आए दिन अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर सोमवार की देर रात को हमले को अंजाम दिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में नौ बच्चों और एक शख्स की मौत हो गई। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘बीती रात करीब 12 बजे खोस्त प्रांत के गोरबुज जिले के मुगलगई इलाके में पाकिस्तानी हमलावर सैन्यबलों ने एक घर पर बमबारी की। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक वलीयत खान की मौत हो गई। साथ ही पांच लड़के और चार लड़कियों की मौत हो गई।’

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुनार और पक्तिका इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इन हमलों में चार नागरिक घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया। खलीलजाद ने कहा कि नागरिकों की हत्या और व्यापक युद्ध का जोखिम उठाना पाकिस्तान और अफगानिस्तान की दिक्कतों का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि धैर्यपूर्ण और यथार्थवादी कूटनीति एक बेहतर विकल्प है। पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि तुर्किए का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद और काबुल का दौरा करेगा, ताकि दोनों देशों के बीच समझौता कराया जा सके।

खलीलजाद ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इस समझौते के बाद अंकारा में एक निगरानी कार्यालय बन सकता है, जिसमें तुर्किए, कतर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारी तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि ये निगरानी केंद्र न केवल नजर बनाए रखेगा, बल्कि किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट मिलने पर उस समस्या का समाधान भी निकाल सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

'आज करोड़ों लोगों की आस्था साकार हुई', राम मंदिर में ध्वजारोहण के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 25 नवंबर 2025। अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराए जाने वाले ऐतिहासिक क्षण के RSS प्रमुख मोहन भागवत भी साक्षी बने। पीएम मोदी, सीएम योगी  और अन्य नेताओं के साथ ध्वाजारोहण के दौरान वे भी वहां मौजूद रहे। ध्वजारोहण के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक