कोविड-19 के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखें- डाॅ. अलंग अटल बिहारी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति ने ली बैठक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एवं संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्षों की बैठक ली और दो कॉलेजों की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया।

कुलपति डॉ. अलंग ने विश्वविद्यालय के बैठक कक्ष में विभागाध्यक्षों की प्रारंभिक औपचारिक बैठक के दौरान कहा कि हमें उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ही अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। कोविड-19 महामारी के दौर में उत्पन्न परिस्थितियों से हमारे समक्ष शिक्षा प्रदान करने की गति व गुणवत्ता को बनाये रखने की जरूरत है। अब शिक्षण के नये तरीके, नई टेक्नॉलॉजी आ चुकी है, जिसके लिये अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता है।

विभागाध्यक्षों से डॉ. अलंग ने कहा छात्रों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद होना चाहिये जिसके लिये आपको तैयार होना चाहिये। उन्होंने अपेक्षा की कि विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने में सभी का सहयोगात्मक रुख रहेगा। सभी ने अच्छा कार्य किया है इसकी निरंतरता बनाये रखें। जो भी कठिनाईयां आयेंगी, उसको दूर करने की कोशिश करेंगे।

डॉ. अलंग ने माता शबरी कन्या महाविद्यालय, सीपत रोड और शासकीय महाविद्यालय रतनपुर की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा, सभी संकायों के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी और प्राचार्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु आवेदन 24 अक्टूबर तक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। वर्ष 2020-21 राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये 13 दिसंबर को को राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां