विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेताओं से की मुलाकात,द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2023 में अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की और चांसलर कार्ल नेहमर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी व्यक्तिगत बधाई दी. दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से यहां पहुंचे जयशंकर ने नये साल पर आयोजित वियना फिलहार्मोनिक ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में जाने से पहले चांसलर कार्ल नेहमर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘आज मुझे अगवानी करने के लिए चांसलर कार्ल नेहमर का शुक्रिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी है. यूरोपीय संघ की नीतियों और यूक्रेन संघर्ष पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की. हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया पर भी चर्चा की.” उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में सुधार के लिए ऑस्ट्रिया के समर्थन को महत्व देते हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नये साल पर अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के अपने समकक्ष अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग से मुलाकात की. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘वियना में अपने मित्र अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग से मिलकर प्रसन्नता हुई. (यह) 2023 की मेरी पहली राजनयिक यात्रा है. उन्हें वियना में पारम्परिक नववर्ष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया.” पिछले 27 साल में भारत के विदेश मंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है और दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों की पृष्ठभूमि में 2023 में ही यह संभव हो सका है।

जयशंकर ने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन जॉर्जियेव रादेव से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वियना में बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन जॉर्जियेव रादेव से मुलाकात हुई. (हमने) मेक इन इंडिया और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने की दिशा में सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया.” अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर यहां प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करने के अलावा कई महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठकों की भी अध्यक्षता करेंगे. शैलेनबर्ग ने मार्च 2022 में भारत की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Next Post

ऋषभ पंत के कार एक्‍सीडेंट के बाद युवा क्रिकेटर्स को कपिल देव ने दिया अहम सुझाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 02 जनवरी 2022। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा कि वो ये जानकर खुश हैं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं और सुधार कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को दिल्‍ली से रुड़की जाते […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार