उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कि घोषणा – जम्मू-कश्मीर को 1350 करोड़ के आर्थिक पैकेज, पानी-बिजली के बिल पर 50% की छूट

indiareporterlive
शेयर करे

केंद्र शासित प्रदेश के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किए कई ऐलान

जम्मू-कश्मीर के लिए 1350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा

एक साल तक पानी और बिजली का बिल भी 50 फीसदी किया गया माफ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू /श्रीनगर 19 सितंबर 2020। जम्मू-कश्मीर में  उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद मनोज सिन्हा ने शनिवार को पहली बार राज्य के लिए कई सारे ऐलान किए हैं। सिन्हा ने 1350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के लिए 1 साल तक पानी और बिजली बिल का 50 फीसदी माफ किए जाने का ऐलान भी किया।

आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा, ‘आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे राज्य के कारोबारियों के लिए 1350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह कारोबारी समुदाय को सुविधा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत और अन्य उपायों के लाभों के अतिरिक्त है।’

इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक साल तक पानी और बिजली का बिल 50 फीसदी माफ किए जाने का ऐलान भी किया गया। सभी कर्जधारकों के मामले में मार्च 2021 तक स्टैंप ड्यूटी में छूट दी गई है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र में लोगों को वित्तीय सहायता के लिए जम्मू और कश्मीर बैंक द्वारा कस्टम हेल्थ-टूरिज्म योजना की स्थापना की जाएगी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 6 महीने के लिए बिना किसी शर्त के कारोबारी समुदाय में से प्रत्येक उधारकर्ता को 5 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया गया है। यह एक बड़ी राहत होगी, जिससे रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी।

क्रेडिट कार्ड योजना के तहत हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग में काम करने वालों को 7 प्रतिशत सबवेंशन देने की घोषणा की गई है। उद्योग में काम करने वाले लोगों के लिए अधिकतम सीमा एक लाख से 2 लाख रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। एक अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर बैंक युवाओं और महिलाओं के उद्यमों के लिए एक विशेष डेस्क शुरू करेगा। इसमें युवा और महिला उद्यमियों को काउंसिलिंग दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के मशरूम उत्पादक युवा किसान सौरभ जंघेल को राष्ट्रीय सम्मान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलपुर के युवा किसान सौरभ जंघेल को आयस्टर मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। सौरभ जंघेल को यह राष्ट्रीय सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल