कोरोना वायरस: राष्ट्रपति भवन में इस बार नहीं होगा होली मिलन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
नई दिल्ली । कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में इस बार पारंपरिक होली मिलन समारोह नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर बताया कि दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई चिंताओं के मद्देनजर एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘सतर्कता और बचावों के जरिए हम सभी COVID-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन पारंपरिक होली मिलन समारोह नहीं करेगा।’ बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस बार होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया है। इस बार 10 मार्च को होली है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है कि भीड़भाड़ वाली जगहों से बचा जाए और लोगों के संपर्क में आने से बचा जाए।

Leave a Reply

Next Post

निर्भया केस: आज जो फांसी की नई तारीख तय होगी, फाइनल होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  नई दिल्ली । निर्भया के लिए न्याय की घड़ी अब फाइनल होने वाली है। 2012 के निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में आज पटियाला हाउस कोर्ट से नया डेथ वॉरंट जारी हो सकता है। अब इस मामले में फांसी की जो नई तारीख तय होगी, […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही