पीएम मोदी ने किसानों से पुछा सवाल कंपनी अदरक संग जमीन भी ले गई क्या ? जवाब के जरिए विपक्ष पर वार

indiareporterlive
शेयर करे

किसानों से पीएम मोदी ने किया संवाद

कृषि कानून पर विपक्ष कर रहा भटकाने का काम

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2020। किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस व अटल जयंती के मौके पर देश  के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये भेजे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों के किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के एक किसान से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग यानी अनुबंध खेती को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि कंपनी सिर्फ आपकी फसल ले जाती है या जमीन भी? गगन का जवाब जो आया उसके जरिए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कंपनियों द्वारा जमीन हड़पने को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

दरअसल, किसानों से प्रधानमंत्री के संवाद की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश में अदरक की खेती करने वाले गगन पेरिंग से हुई। उन्होंने बताया कि मुझे किसान सम्मान निधि के माध्यम से चार महीने में दो-दो हजार रुपये मिले हैं। गगन ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग में किया और मजदूरों को पैसा दिया। पीएम मोदी ने गगन से पूछा कि क्या कंपनी आपकी सिर्फ अदरक ले जाती है या जमीन भी ले जाती है, तो गगन ने कहा कि केवल अदरक ले जाती है। इसके बाद किसानों को पीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी जमीन को कोई नहीं ले जा पाएगा। जमीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

ओडिशा व महाराष्ट्र के किसान से भी की बात

इसके अलावा पीएम मोदी ने ओडिशा के एक किसान से किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर बात की और उसके फायदे पूछे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किसानों को सस्ते कर्ज देने की शुरुआत की थी, हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा के किसान ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह पहले धान की खेती करते थे, अब बागवानी करते हैं। महाराष्ट्र के किसान गणेश ने प्रधानमंत्री ने खेती और पशुपालन के अनुभव साझा किए।

Leave a Reply

Next Post

रजनीकांत हुए अस्पताल में एडमिट, हैदराबाद में कर रहे थे शूटिंग, ब्लड प्रेशर में ' गंभीर उतार-चढ़ाव ' की शिकायत

शेयर करेरजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया 23 दिसम्बर को फिल्म Annaatthe के 8 क्रू मेम्बर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था फिल्म की शूटिंग पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में कर रहे हैं रजनीकांत इंडिया रिपोर्टर लाइव सुपरस्टार रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान