कमलेश तिवारी के हत्यारोपी देर रात लाए गए लखनऊ, आज खुलेंगे कई राज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ : हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपी शेख अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन पठान को बुधवार देर रात लखनऊ ले आया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गुजरात गई पुलिस टीम ने कोर्ट से दोनों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत कराई थी। लखनऊ पहुंचने के बाद दोनों को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया, जहां एसआईटी और खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने उनसे पूछताछ शुरू की।उधर, नागपुर से पकड़े गए आसिम अली को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों साजिशकर्ता रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान यूनुस को भी पुलिस कस्टडी रिमांड पर जेल से बाहर लाकर पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि अशफाक और मोइनुद्दीन के सामने आने के बाद कई राज खुलेंगे। उनके लखनऊ आने से कमलेश तिवारी की हत्या करके राजधानी से भागने और फिर तीन दिन इधर-उधर भटककर गुजरात पहुंचने तक के घटनाक्रम की जानकारी मिलेगी।

इससे पुलिस को आगे की विवेचना में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड से गिरफ्तारी होने तक उन्होंने किस-किस व्यक्ति से मदद ली? हत्यारों से इस बारे में जानकारी करके मददगारों की धरपकड़ की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा में भाजपा के 6 मंत्री पीछे, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव गुरुग्राम : हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझाने में कभी भाजपा को बहुमत मिल रहा था तो कभी कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय