मजदूरों की मौत पर राहुल ने कहा, मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियां गईं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितंबर 2020। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने केंद्र सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान केंद्र द्वारा दिया गया एक बयान सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, विपक्ष ने सरकार से पूछा कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई। इस पर केंद्र ने कहा कि उसके पास इस संबंध में आंकड़ा नहीं है। वहीं, अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार को इस मसले पर घेरा है।

कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में मोदी सरकार को घेरा और ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे और कितनी नौकरियां गईं।’ कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुआ, उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई।’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण जब देश में लॉकडाउन लागू किया गया, तो उस दौरान प्रवासी मजदूर इससे खासा प्रभावित हुए। प्रवासी मजदूरों का जत्था इस दौरान बड़े औद्योगिक शहरों से निकलकर अपने मूल स्थान पर लौटने लगा।

लाखों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतरे और इस दौरान देशभर में कई जगह सड़क हादसे हुए। इसमें कई मजदूरों की मौत हुई। इसके बाद सरकार ने मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। 

वहीं, सोमवार को मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि लॉकडाउन के दौरान कितने प्रवासी मजदूरों की मौत हुई, क्या सरकार के पास इसके संबंध में कोई डाटा है। इस पर केंद्र ने कहा कि सरकार के पास प्रवासी मजदूरों की मौत की संख्या को लेकर कोई डाटा उपलब्ध नहीं है।  

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वर्तमान में देश से बाहर हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी सालाना चिकित्सा जांच करवाने के लिए विदेश गई हुई हैं। सोनिया के साथ राहुल भी विदेश गए हैं। हालांकि, राहुल द्वारा लगातार ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था

शेयर करेजिला प्रशासन ने आपातकालीन सहायता, होमआइसोलेशन,एम्बुलेस व्यवस्था के लिए जारी किया टेलीफोन नम्बर इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 15 सितम्बर 2020। कोविड 19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा होम आइसोलेशन, एम्बुलेंस व्यवस्था और आपातकालीन सहायता के लिए विशेष टेलीफोन नम्बर जारी किए गए हैं।  […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां