स्वीडिश प्रधानमंत्री के साथ वार्ता में बोले पीएम मोदी, अब तक भारत ने 50 देशों को भेजा करोना का टीका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ एक वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में हमने करीब 50 देशों को ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम और देशों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि स्वीडन में बीते दिनों हुए हिंसक हमले को लेकर सभी भारतीय नागरिकों की ओर से मैं स्वीडन के लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि इस हमले में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों। उल्लेखनीय है कि स्वीडन में बीते बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत ने महामारी के दौरान 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां, अन्य जरूरी सामान मुहैया कराए। हमने करीब 50 देशों को भारत में निर्मित कोविड-19 टीके की आपूर्ति की और आगामी दिनों में कई और देशों को टीके की खेप भेजी जाएगी।

मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ शिखर वार्ता में कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुद्दा दोनों देशों के लिए प्राथमिकता में है , हमें इसके लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी, निवेश, स्टार्ट-अप, अनुसंधान में दोनों देशों के रिश्तों को और आगे बढ़ा सकते हैं। भारत, स्वीडन स्मार्ट सिटी, जल शोधन, ‘सर्कुलर इकोनॉमी’, स्मार्ट ग्रिड, ई-मोबिलिटी समेत कई क्षेत्रों में संबंध प्रगाढ़ कर सकते हैं।
 

Leave a Reply

Next Post

रतनपुर माघी मेला में लगी फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर

शेयर करेग्रामीणों को मिली छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 05 मार्च 2021। जिलेे के रतनपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले माघी मेला में आज से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ। मेले में आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां