गौतम गंभीर के लिए कौन होगा T20 वर्ल्ड कप 2022 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अभी से कर दिया खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर गौतम गंभीर ने किसी और बल्लेबाज को अपना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बताया है। उन्होंने कहा है कि भले ही टीम इंडिया विश्व कप जीते या न जीते, लेकिन उनके लिए सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। टी20 विश्व कप 2022 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। वे अब तक 5 मैचों में 75 की औसत और 193.96 के दमदार स्ट्राइक रेट से 225 रन बना चुके हैं। ग्रुप स्टेज में भारत के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली। इसी पारी की बदौलत भारत का स्कोर 186 रन तक पहुंचा जो 150 रन तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था। 

सूर्या की इस तूफानी पारी के बाद गौतम गंभीर ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि टी20 विश्व कप के 2022 संस्करण के लिए सूर्यकुमार यादव ही उनके लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हैं। नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

गौतम गंभीर ने कहा, “हमने उनके बारे में बहुत कुछ बोला है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी बहुत पारंपरिक अंदाज में खेलते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव अलग हैं। भारत के पास इस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं, खासकर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले। उन्होंने तीन अर्धशतकों के साथ 200 से अधिक रन बनाए हैं। इस तरह की प्रभावी बल्लेबाजी के कारण वह पहले से ही मेरे लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हैं, भले ही भारत विश्व कप जीते या नहीं।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। भारत के लिए अभी तक किसी बल्लेबाज ने इस उपलब्धि को हासिल नहीं किया है। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ही ऐसा कर पाए हैं। यहां तक कि इस साल भी वे सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और एक हजार के करीब रन बना चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस होगी फिर से शुरू , एलन मस्क ने अगले सप्ताह तक वापसी के दिए संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 नवंबर 2022। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क पेड ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा अगले हफ्ते तक दोबारा शुरू कर सकते हैं। दरअसल, अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां