चिंतन शिविर 2022: राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के मूड में नेता, चिंतन शिविर में उठाएंगे मांग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मई 2022। कांग्रेस के चिंतन शिविर में 2024 चुनाव की तैयारियां और संगठन में सुधार जैसे मुद्दे मुख्य रूप से चर्चा का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर भी बड़े मंथन की संभावना है। खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को कमान सौंपने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खुद राहुल पद पर विचार करने को लेकर तैयार नजर आ रहे हैं। 14 मार्च को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में बड़े नेताओं ने मांग की थी कि राहुल को अध्यक्ष बनना चाहिए। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने वायनाड सांसद से कहा है कि उन्हें अध्यक्ष पद स्वीकर कर लेना चाहिए।

सूत्रों ने जानकारी दी, ‘राहुल पद पर विचार करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद अगस्त-सितंबर में अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने का प्रस्ताव बैठक में आया। हालांकि, यह फैसला किया गया कि जारी प्रक्रिया को पहले नहीं किया जा सकता। साल 2019 में हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। एजेंसी के अनुसार, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं और अहम फैसले लिए जा सकते हैं। पार्टी का एक वर्ग लगातार नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहा है।

कांग्रेस का यह चिंतन शिविर ऐसे समय पर हो रहा, जब पार्टी लगातार हार का  सामना कर रही है। हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को हर जगह हार का मुंह देखना पड़ा था। पार्टी चिंतन शिविर 13 मई को सोनिया गांधी के संबोधन से शुरू होगा और राहुल गांधी के भाषण से खत्म होगा।

Leave a Reply

Next Post

वैवाहिक बलात्कार को अपराध मानने पर HC जजों की अलग-अलग राय, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगा केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2022। वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने की मांग पर उच्च न्यायालय ने बुधवार को बंटा हुआ फैसला सुनाया। करीब सात साल से लंबित इस मसले पर एक न्यायाधीश ने वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित करने के पक्ष में फैसला दिया, […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग