गर्मी को ध्यान में रखकर रथ यात्रा से जुड़े इंतजाम करें: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 14 जून 2023। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों को पुरी में रथ यात्रा के दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगलवार को डिजिटल माध्यम से रथ यात्रा समन्वय समिति की एक बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उत्सव से लौटने पर श्रद्धालु अच्छा महसूस करें।

पटनायक ने बैठक में कहा, ‘‘हमें देशभर से और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अच्छा अनुभव लेकर जाएं।” उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ ओडिशा की सबसे बड़ी पहचान हैं और यह सुनिश्चित कया जाना चाहिए कि सभी रस्में उचित समय पर हों, ताकि 20 जून से शुरू हो रहा उत्सव सुचारू रूप से संपन्न हो सके। पटनायक ने 12वीं सदी के तीर्थस्थल के सेवकों सहित सभी से उत्सव को सुचारू रूप से आयोजित करने में सहयोग देने की अपील की।  

Leave a Reply

Next Post

मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम...तीन दिन से घर के बाहर लगा था ताला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 14 जून 2023। घर पर पति-पत्नी की सड़ी हुईं लाशें मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला देहरादून का है, जहां एक घर में पति-पत्नी की लाशें मिलीं जोकि तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि मृतक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल