11 अप्रैल को महेश मांजरेकर, अनुप जलोटा और हर्षदीप कौर होंगे आईटीएसएफ अवॉर्ड्स से सम्मानित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 10 अप्रैल 2025। प्रसिद्ध समाजसेवी और सांस्कृतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती दत्तात्रय बालकृष्ण माने, जो बालगंधर्व स्मारक समिति के संस्थापक कोषाध्यक्ष और सईदिशा प्रतिष्ठान व इंडियाज़ टैलेंट सम्मान फोरम के संस्थापक अध्यक्ष हैं, 11 अप्रैल को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम, नरिमन पॉइंट में प्रतिष्ठित ITSF अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन करने जा रहे हैं। वर्ष 2000 से सामाजिक सेवा, कला, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय माने ने अपने संगठनों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों, छात्रों, आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों, और आपदा-ग्रस्त समुदायों को मदद पहुंचाई है। इसके अलावा, उन्होंने वृद्धाश्रम, अनाथालय और डॉ. प्रकाश बाबा आमटे के लोकबिरादरी प्रकल्प को भी सहायता प्रदान की है। ITSF अवॉर्ड्स का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे कि सामाजिक कार्य, चिकित्सा, उद्योग, शिक्षा, संस्कृति और सार्वजनिक प्रशासन—में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना है। इस वर्ष के पुरस्कार समारोह की शोभा बl मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उच्च व तंत्र शिक्षामंत्री उदय सामंत, और विधायक आशीष शेलार मौजूद रहेंगे 

सम्मानित किए जाने वाले प्रमुख हस्तियां हैं महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले, अनुप जलोटा मोहम्मद फैज़, अयान खान, विंदू दारा सिंह, हर्षदीप कौर, डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन व स्ट्रोक विशेषज्ञ ), अभिनय कामाजी (प्रीतम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़) डॉ. प्रशांत रासल( सहआयुक्त, शहरी विकास विभाग) पंकज देवरे (अतिरिक्त कलेक्टर)  अनिलकुमार गायकवाड ( उपाध्यक्ष एवं एमडी) नरसिंह विष्णु डिसाले ( संस्थापक अध्यक्ष, आदर्श एजुकेशन सोसायटी) जगदीश कुमार गुप्ता ( अध्यक्ष, जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड) दशरथ कोकरे ( सोहम इम्पेक्स प्रा. लि.) सुरज मंधारे ( आयुक्त, कृषि विभाग)। मुख्य अतिथि:

रुहान कपूर और सिद्धांत कपूर होंगे। पुरस्कारों के बारे में बोलते हुए दत्तात्रय बालकृष्ण माने ने कहा,“हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने निःस्वार्थ और जुनून के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य किया है। उनके कार्यों को मान्यता देना न केवल उनकी प्रेरणा बढ़ाता है, बल्कि समाज में सेवा और उत्कृष्टता की भावना को भी मजबूती देता है।” यह शाम निःसंदेह प्रतिभा, सेवा और समर्पण के जश्न के रूप में यादगार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पप्पू को पांच गोली मारीं...मन न भरा तो 200 डंडे भी मारे, पोस्टमार्टम में दिखी बर्बरता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव फतेहपुर 10 अप्रैल 2025। फतेहपुर तिहरा हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारों के भीतर रंजिश की कसक भरी रही। कसक ऐसी थी कि गोलियों से छलनी करने के बाद तीनों की लाशों पर डंडे मारकर भड़ास निकाली। वह किसी सूरत में परिवार के किसी भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं