‘राज्यों द्वारा कर योगदान के हिसाब से फंड मांगना छोटी सोच’, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कुछ राज्यों द्वारा यह मांग करना कि उन्हें कर योगदान के अनुपात में केंद्र सरकार से फंड मिले, यह उनकी छोटी सोच है और राज्यों का ऐसी मांग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और ‘स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन इंटर स्टेट लिविंग’ पहल के तहत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025 कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि अगर देश को समृद्ध बनाना है तो पूर्वोत्तर के आठ राज्यों और बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड जैसे पूर्वी भारतीय राज्यों का विकास होना जरूरी है।

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर साधा निशाना
पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में महाभारत के अर्जुन की तरह, मोदी सरकार का ‘फोकस’ पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों के विकास पर रहा है। गोयल ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राज्य और कुछ नेता, मैं इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहता, लेकिन महाराष्ट्र के कुछ नेता कहते थे मुंबई और महाराष्ट्र द्वारा चुकाए गए कर के हिसाब से उन्हें केंद्रीय निधि से उसी अनुपात में राशि वापस मिलनी चाहिए।’ मुंबई उत्तर से सांसद पीयूष गोयल का यह निशाना महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार पर था। 

दक्षिणी राज्यों पर भी साधा निशाना
गोयल ने कहा कि, ‘कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे कुछ राज्य भी कहते हैं कि उन्हें उनके द्वारा चुकाए गए कर के अनुपात में राशि वापस मिलनी चाहिए। इससे छोटी सोच नहीं हो सकती। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।’ गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के लिए संवेदनशील है। गोयल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले 11 वर्षों से पूर्वोत्तर भारत को प्राथमिकता देते हुए ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘लुक ईस्ट’ नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत पूर्वोत्तर राज्यों को रेलवे से जोड़ा जा रहा है और राजमार्गों का नेटवर्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 65 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

हैम रेडियो के संचालकों ने पता लगाए संदिग्ध सिग्नल, चरमपंथियों गतिविधियों को लेकर बढ़ी चिंता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 09 फरवरी 2025। पिछले दो महीनों में हैम रेडियो के संचालकों ने दक्षिण बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्ला, उर्दू और अरबी में संदिग्ध सिग्नल का पता लगाया है, जिसने संभावित चरपंथी गतिविधियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यह घटना बांग्लादेश में जारी अशांति और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं