11 रन और 7 विकेट लेते ही अश्विन रचेंगे टेस्ट क्रिकेट में यह इतिहास, बनेंगे दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 दिसंंबर 2022। भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रन से हरा दिया। इस मैच में शुभमन गिल, पूजारा के अलावा अक्षर, अश्विन और कुलदीप ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने कुल 8 विकेट और 40 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 5 और सिराज ने 4 विकेट लिए। आर अश्विन को एक विकेट मिला। आर अश्विन ने भारत की पहली पारी के दौरान 58 रन की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान एक विकेट चटकाया। अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक आनोखा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। अगर वह दूसरे टेस्ट मैच में 11 रन और 7 विकेट ले लेते हैं तो शेन वॉर्न और स्टुअर्ट ब्रॉड के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

शेन वॉर्न और स्टुअर्ट के क्लब में होंगे शामिल  

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो गेंदबाजों ने अभी तक 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा 450 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। इनमें पहले शेन वॉर्न हैं। वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 3,154 रन बनाए हैं और 708 विकेट लिए हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3,550 रन बनाए हैं और 566 टेस्ट विकेट चटकाए हैं।

दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बनेंगे अश्विन

आर अश्विन के नाम फिलहाल 87 टेस्ट मैच में 2,989 रन बनाए हैं। साथ ही अभी तक 443 विकेट चटका चुके हैं। अगर अश्विन दूसरे टेस्ट मैच में 11 रन और 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अश्विन ने 13 अर्धशतक और पांच शतक लगाए हैं। अश्विन का टेस्ट स्ट्राइक रेट 54.57 और औसत 27.17 का है।

Leave a Reply

Next Post

कई मांगों को लेकर रामलीला मैदान में जुटे किसान, 60,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022। दिल्ली में बढ़ती ठंड और कोहरे के बीच सरकार से विभिन्न राहत उपायों की मांग को लेकर किसानों ने ‘किसान गर्जन’ रैली के लिए रामलीला मैदान में जुटना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल