प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- युवाओं को रोजगार दिए बिना कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर?

indiareporterlive
शेयर करे

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “युवाओं को रोजगार दिए बिना कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर?

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितंबर 2020। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की है. युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक और ट्वीट किया. प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में सवाल किया है कि युवाओं को रोजगार दिए बिना कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर?

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “युवाओं को रोजगार दिए बिना कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर? नोएडा में 7000 छोटी व मध्यम आकार की फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं. नए रोजगारों का रास्ता बंद है पुराने रोजगारों पर ताला बंद देश व प्रदेश का शासन झूठे विज्ञापनों और झूठ भरे भाषणों से चलाया जा रहा है.” प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी रोजगार दो हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है.

प्रियंका गांधी का ट्वीट

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने इससे पहले मंगलवार को भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि एसएससी और रेलवे ने कई सारी परीक्षाओं के परिणाम सालों से रोक कर रखे हैं. किसी का रिजल्ट अटका हुआ है, किसी की परीक्षा. कब तक सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेगी, कब तक? युवाओं की बात सुनिए सरकार. युवा को भाषण नहीं नौकरी चाहिए.

मंगलवार को ही प्रियंका गांधी ने धड़ाम से गिरे जीडीपी पर भी आज ही हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी. कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ. लेकिन आज हालत देखिए. जीडीपी @-23.9% जीडीपी. भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया.

Leave a Reply

Next Post

नोवेल कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन- 3 सितम्बर 2020

शेयर करे नोवेल कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन- 3 सितम्बर 2020 इंडिया रिपोर्टर लाइव

You May Like

फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले