टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, इनाम में मिलेंगे 125 करोड़ रुपये, BCCI सचिव जय शाह ने किया ऐलान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की सराहना करते हुए रविवार को टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। भारत ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता। शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व में इस टीम ने शानदार दृढ़ संकल्प और लचीलापन दिखाया है जो आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में एक भी मैच गंवाये बिना टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली टीम बन गई है। ” उन्होंने कहा कि टीम ने असाधारण प्रदर्शन से अपने आलोचकों को चुप करा दिया। शाह ने भारत के खिताबी अभियान को प्रेरणादायक करार देते हुए कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने आलोचकों का सामना किया और बार बार शानदार प्रदर्शन से उन्हें चुप कराया। खिलाड़ियों का सफर प्रेरणादायक रहा है और आज वे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गये हैं।” शाह ने बाद में सोशल मीडिया पर टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ” साथ ही उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की और कहा, ‘‘इस टीम ने अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और अदम्य जज्बे से सभी को गौरवान्वित किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में और विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ियों की मदद से उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों के सपनों और उम्मीदों को पूरा किया है। ”

इससे पहले T20 विश्वकप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इससे पहले विरोट कोहली और रोहित शर्मा भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद
रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।”

Leave a Reply

Next Post

'आजादी के 77 साल बाद आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी', नए कानूनों पर अमित शाह का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। देश में आज से लागू हुए नए आपराधिक कानून पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद भवन के परिसर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्षों के बाद आपराधिक न्याय प्राणली अब पूरी तरह […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं