तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: अमित शाह बोले- ये मोदी सरकार की बड़ी सफलता, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2025। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बयान दिया है। उन्होने इसे मोदी सरकार की बड़ी सफलता बताया है। शाह ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के फैसले के खिलाफ उसकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे जल्द ही अमेरिका से भारत लाने की उम्मीद है।

मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत
एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जो लोग भारत के सम्मान, भूमि और लोगों पर हमले करते हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए। साथ ही गृह मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साध। उन्होंने कहा कि 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के समय जो लोग सत्ता में थे, वे राणा को भारत लाकर मुकदमे का सामना नहीं करवा सके।

राणा को मिले मृत्युदंड- बलिदानी कांस्टेबल के पिता की मांग
इससे पहले आज ही मुबई 2008 के आतंकी हमलों में बलिदानी एसआरपीएफ कांस्टेबल राहुल शिंदे के पिता सुभाष शिंदे ने बुधवार को आरोपी तहव्वुर राणा के लिए मृत्युदंड की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से उनके परिवार ने मानसिक रूप से बहुत संघर्ष किया है और राणा को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुभाष शिंदे ने यह भी कहा कि उन हमलों में मारे गए 166 लोगों और पुलिस अधिकारियों के लिए राणा को मृत्यूदंड की सजा देना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जल्द ही अमेरिका से भारत भेजा जा सकता है राणा
बता दें कि पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग कर लिया है और उसे भारत भेजे जाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। भारत के कई एजेंसियों की टीम अमेरिका में मौजूद है, जो राणा के प्रत्यर्पण को सुनिश्चित करने में मदद कर रही है, जिससे संभव है कि 26/11 मुंबई हमलों का आरोपी राणा जल्द ही भारत भेजा जाएगा और उसे यहां कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

'इंडिया आज पहले से ज्यादा भारत बन चुका, पुनर्जीवित हो रहीं परंपराएं', एस जयशंकर का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2025। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार कहा कि जो परंपराएं और धरोहरें पहले लंबे समय से नजरअंदाज की जा रही थीं, अब उन्हें पुनर्जीवित किया गया है। अब ज्यादातर भाषाओं को शास्त्रीय दर्जा मिल चुका है और भारतीय आदतों व […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं