भोपाल: बैरसिया में गाय के शव और कंकाल मिलने का मामला, सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, गृहमंत्री बोले- गौशालाओं के अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 31 जनवरी 2022। भोपाल के बैरासिया में रविवार को एक निजी गौशाला में 100 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मिलने का मामला गरमा गया है। इस मामले में कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो रही है। वहीं, अब सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। 
सोमवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह एक निजी गौशाला है। 9 गायों का पीएम कराया गया। इसमें 6 गाय बुजुर्ग होने, 2 की निमोनिया होने से मौत का कारण सामने आया है। प्रशासन ने निजी गौशाला का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गौ शाला की गायों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है। स्वस्थ गायों को दूसरे गौशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है। हमने मामले की न्यायिक जांच के भी आदेश दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि गौशाला के संचालन मंडल पर गौ हत्या का मामला दर्ज हो। साथ ही यह भी जांच हो कि चमड़े और हड्डियों का व्यापार हो रहा था। 

अमेजन-फिल्पकार्ट को चेतावनी 
प्रदेश में हो रही चायनीज मांझे की बिक्री को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑनलाइन शॉपिक प्लेटफार्म अमेजन और फिल्पकार्ट कंपनी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों कंपनियों से विनती कर रहा हूं कि वह चायनिज मांझे को अपने प्लेटफॉर्म पर अपनी लिस्ट से हटा दें। यह मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित है। यदि रोक नहीं लगती है तो फिर कार्रवाई की जाएगी। 

सीएम आज करेंगे कोरोना पर समीक्षा 
स्कूल खोलने को लेकर पूछे सवाल पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आपको निर्णय की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 31 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। एक फरवरी नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को कई दिग्गजों ने नामाकंन दाखिल किए। सीएम चरणजीत चन्नी ने सोमवार को नामांकन भरा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला