सितारों के दिलों पर छाया मलाड मस्ती का जादू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 15 जनवरी 2025। मलाड मस्ती 2025 का आयोजन बेहद खास और मनोरंजक रहा, जहां बॉलीवुड, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीत लिया। विधायक असलम शेख के नेतृत्व में आयोजित इस इवेंट में मनोरंजन और मस्ती का शानदार संगम देखने को मिला। डांसर और एक्टर राघव जुयाल ने अपनी मजेदार हरकतों और पब्लिक इंटरेक्शन से शो में जान डाल दी। उन्होंने अपने सीनियर और प्रेरणा स्रोत शारिब हाशमी की तारीफ करते हुए उनकी फिल्म संगी का प्रमोशन किया, वहीं, किल फिल्म के अपने पॉपुलर डायलॉग को मजेदार अंदाज में पेश करते हुए राघव ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

शारिब हाशमी ने मलाड मस्ती के सफल आयोजन के लिए असलम शेख की सराहना की और बताया कि वह पिछले 8 सालों से इस आयोजन का हिस्सा बनते आ रहे हैं। फेमस रैपर एमीवे बंटाई ने अपनी परफॉर्मेंस से माहौल को चार चांद लगा दिए। उनकी एनर्जी और फैन्स के साथ इंटरेक्शन ने उन्हें इवेंट का सुपरस्टार बना दिया।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी गुजराती फिल्म का प्रमोशन किया, जबकि ईशा मालवीय ने अपने शो से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। गायक दिलबाग सिंह, फरहान साबरी, और अन्य कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से इस सुबह को यादगार बनाया।

मलाड मस्ती का सफल आयोजन गोल्ड मेडल कंपनी, ब्राईट आउटडोर, अपार एडवरटाइजिंग, और क्लाउड नाइन जैसे स्पॉन्सर्स के सहयोग से हुआ। इवेंट को महेश राव और शेखर सिंह ने कुशलता से एक्सेक्यूट किया। सभी सेलेब्रिटीज़ ने इस भव्य आयोजन के लिए असलम शेख और उनकी टीम का दिल से आभार प्रकट किया। इस इवेंट ने एक बार फिर साबित किया कि मलाड मस्ती का जादू लोगों के दिलों पर राज करता है.

Leave a Reply

Next Post

टीसीएल ने पेश किया दुनिया का सबसे बड़ा क्यूडी मिनी एलईडी टीवी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 15 जनवरी 2025। टीसीएल, एक अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड और टीवी उद्योग में एक वैश्विक खिलाड़ी जो  दुनिया के सबसे बड़े क्यूडी मिनी एलईडी टीवी 115X955 मैक्स के लॉन्च के साथ बाजार में प्रवेश करने की राह पर है। इस क्रांतिकारी लॉन्च के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग