बठिंडा में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई फाॅर्च्यूनर, गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच लोगों की माैत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बठिंडा (पंजाब) 17 जनवरी 2026। बठिंडा के गांव गुरथाड़ी के पास मेन रोड पर शनिवार सुबह एक फाॅर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की माैत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिसकर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन, सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में बठिंडा से गुजरात जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार के कारण गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में ओवैसी की बड़ी जीत, AIMIM ने 125 सीटें पर मारी बाजी; समझें सियासी गणित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार नतीजों ने सबका ध्यान खींचा है। एआईएमआईएम ने राज्य भर में 126 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। खास तौर पर छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की जीत ने सियासी समीकरणों को नई […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय