पाक सेना की गोलीबारी में पुंछ में दस नागरिकों की मौत, कई घायल; जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 07 मई 2025। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने रातभर दर्जनों अग्रिम गांवों पर गोलाबारी की, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। सभी सात मौतें पुंछ में हुई हैं, गोलीबारी में सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ ही हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी में गोलीबारी की है। गोलीबारी में घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन जल गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास आम कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया है। तोपखाने की गोलाबारी में एक कश्मीरी नागरिक का पूरा घर जलकर खाक हो गया।

रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई की है। सूत्रों ने बताया कि छह और सात मई की रात में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है। तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास मनमाने तरीके से गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दस नागरिकों की जान चली गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए हैं। 

घायलों की हालत स्थिर
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में गोलीबारी में मारे गए नागरिकों में महिला भी शामिल है, मृत महिला का घर पुंछ जिले के मनकोट इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आ गया था। उसकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में 34 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई गई है। राजोरी के ठंडीकस्सी में भी पाकिस्तान गोलाबारी से दो महिलाओं समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में पाकिस्तानी सेना द्वारा उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। इस गोलीबारी में तीन बच्चों समेत कम से कम दस नागरिक घायल हो गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि उरी के सलामाबाद के नौपोरा और कलगे इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि नौ घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
मनकोट के अलावा पुंछ के कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टरों, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के करनाह और उरी सेक्टरों में सीमा पार से भारी गोलाबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान का कबूलनामा: 6 जगहों पर 24 मिसाइल हमले; शहबाज और डार ने रोया रोना, कहा- भारतीय क्षेत्र से बरसी तबाही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 07 मई 2025। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए हैं। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी। इस बीच पाकिस्तान ने भी भारतीय स्ट्राइक की बात कबूल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं