मध्य प्रदेश: भिंड में चार साल पुराने मामले से दुखी दंपति ने पहले बच्चों को मारा, फिर खुद की आत्महत्या, बेटी की हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिंड 12 जून 2022। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह एक दंपति ने पहले अपने बेटे की हत्या की इसके बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी बेटी को भी मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गई। 32 साल के दूधवाले और उसकी 30 वर्षीय पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले थे जबकि 12 साल का बेटा और आठ साल की बच्ची फर्श पर पड़े हुए थे। गोहद अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी आरकेएस राठौर ने कहा, ‘शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मृतक के भाई ने दरवाजा खोला तो दंपति को लटका हुआ पाया। वहीं लड़की को जीवित थी।

मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘माता-पिता द्वारा गला घोंटने के सवाल पर लड़की ने सकारात्मक रूप से सिर हिलाया लेकिन वह सदमे में है इसलिए कुछ नहीं कह रही है।’ मृतक के भाई को शक है कि इस खौफनाक कदम के पीछे आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक पुराना मामला हो सकता है।

भाई ने कहा, ‘मेरे भाई को कोई आर्थिक तौर पर कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उस पर और परिवार के अन्य सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला चल रहा था। जिससे वह परेशान था। मेरी भाभी की सगी बहन ने हमारे चचेरे भाई से शादी की। चार साल पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। बाद में मेरी भाभी के परिवार के सदस्यों ने मेरे भाई और मेरे परिवार के 10 सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसे लेकर भाई और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई होती थी, ऐसा हो सकता है कि इस कदम के पीछे यही कारण हो।’ वहीं भिंड के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान ने कहा, ‘परिवार एक पुराने मामले के बारे में बता रहा है लेकिन हमें अभी तक मौत के असली कारण का पता नहीं चल पाया है।’

Leave a Reply

Next Post

अजय माकन की हार से जीत का जश्न पड़ा फीका, कांग्रेस में और मजबूत बनकर उभरे अशोक गहलोत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 12 जून 2022। आखिरकार वहीं हुआ जिसका डर था। सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताने के बावजूद कांग्रेस ने नाराज विधायक कुलदीप विश्नोई को मनाने की कोशिश नहीं की। इसका खामियाजा उसे अजय माकन की हार के तौर पर चुकाना पड़ा। माकन की हार से […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस