अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी बोले- श्रीराम के आदर्श सभी के लिए प्रेरणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे और उनकी पत्नी औम ताशी दोमा के अयोध्या दौरे की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श विश्वभर के करोड़ों लोगों को प्रेरणा और शक्ति देते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भूटान के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रार्थना करते देखना अद्भुत है। प्रभु श्रीराम के आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। शेरिंग टोबगे अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

भारत-भूटान के सांस्कृतिक रिश्तों पर जोर
भूटान प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत-भूटान के गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है। अयोध्या की उनकी आध्यात्मिक यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह दोनों देशों की साझा परंपराओं और विरासत को और मजबूत करती है।

नालंदा विश्वविद्यालय पर टोबगे का जोर
अपनी यात्रा के दौरान टोबगे ने नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नालंदा की शिक्षा और उसकी स्पिरिट आज भी प्रासंगिक है। भूटान इस परंपरा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने राजगीर में भूटान को मंदिर निर्माण का अवसर देने के लिए भारत सरकार का आभार भी जताया।

‘नालंदा स्पिरिट’ को आगे बढ़ाने का संकल्प
भूटान पीएम ने कहा कि आज नालंदा विश्वविद्यालय उसी भावना को आगे बढ़ा रहा है जो प्राचीन समय में शिक्षा और एकता का प्रतीक थी। उन्होंने कहा कि नालंदा स्पिरिट को आगे बढ़ाना जरूरी है और हम भूटान से इसका हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल ने सीएसआर मद से गर्ल्स साइंस कॉलेज बिलासपुर को दी 2 नई बसें

शेयर करेआवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखा बसों को किया रवाना इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 07 दिसंबर 2025। एसईसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बिलासपुर को 02 नई बसें प्रदान कीं हैं। इन बसों का शुभारंभ आज […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़