छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 10 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 09 सितंबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी का स्वागत किया। इनकी कुल लागत 10 हजार 783 करोड़ रुपये है। इनमें बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति देंगी। इनसे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास और रोजगार को विस्तार मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इनमें खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन भी शामिल है। इन्हें वर्ष 2029-30 तक पूरा करने की योजना है। ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करेंगी। भारतीय रेलवे नेटवर्क में 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इनसे करीब 4 हजार 790 गांवों और 56 लाख आबादी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से रेल कॉरिडोर मजबूत होगा। अतिरिक्त लाइन क्षमता से ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा, जिससे यातायात दबाव कम होगा। यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावी तथा विश्वसनीय बनेगी। इससे छत्तीसगढ़ की देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। यह कोयला, सीमेंट, लोहा और इस्पात के परिवहन में सहायक होगा।

इन परियोजनाओं से अचानकमार टाइगर रिजर्व, मल्हार, रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों की पहुंच बेहतर होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाना है। इनसे 12 करोड़ लीटर तेल आयात की बचत और 62 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को

शेयर करेभू-प्रभावितों ने जताया विरोध और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई खुर्द एवं आसपास के प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने आगामी 25 सितंबर 2026 को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई से पूर्व अपनी वर्षों से लंबित एवं जायज मांगों के निराकरण की मांग […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश