भूपेंद्र कल दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 11 दिसंबर 2022। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा राज्य में रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षकों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा व अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में विधायकाें की बैठक में पटेल को नेता चुना गया।

पीएम मोदी-शाह पहुंचेंगे
सोमवार दोपहर दो बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपाशासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। पटेल के साथ करीब 20 काबीना मंत्री शपथ ले सकते हैं।

समान नागरिक संहिता प्राथमिकता
पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता पर फैसले के सवाल पर पटेल ने कहा, समिति बनाई गई है। उसकी सिफारिशों के आधार पर काम करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत, गुस्साए लोगों का उपद्रव, गाड़ियों में तोड़फोड़, पशु चिकित्सक को पीटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिवनी 11 दिसंबर 2022। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में उपद्रव मचने की खबर सामने आई है। बाघ के हमले से हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पेंच टाइगर रिजर्व के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग