बेसहारा जानवरों के लिए घर बना रही हैं अनुष्का शर्मा, ‘एनिमल शेल्टर’ पर काम शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेसहारा, लावारिस जानवरों के लिए मुंबई के पास एक एनिमल शेल्टर शुरू करने का फैसला लिया था, जिसे आखिरकार वह पूरा करने वाली हैं ।अनुष्का शर्मा को जानवरों से कितना प्रेम है यह बात किसी से छुपी नहीं है। कई बार उन्होंने सरकार से जानवरों के साथ क्रूरता दिखाने वाले अधिनियम में बदलाव लाने की भी मांग की है। अब आखिरकार अनुष्का शर्मा अपने किए वादे पर खरी उतरने वाली हैं। हालांकि एनिमल शेल्टर पर काम पहले ही शुरू किया जा चुका है, मगर कोरोनावायरस की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

अब अनुष्का शर्मा के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जानवरों के लिए यह शेल्टर अगले साल से शुरू हो जाएगा। सोर्सेज के मुताबिक, अनुष्का चाहती हैं कि यह शेल्टर जानवरों के लिए एक घर हो जो इस सिद्धांत पर आधारित रहे कि इस दुनिया में उनके भी समान अधिकार हैं।

बताते चलें कि कुछ समय पहले अनुष्का ने अपने पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने हमेशा जानवरों की मदद करने का सपना देखा है। उन्होंने कहा था, ‘मैं मुंबई के बाहर एनिमल शेल्टर बनवा रही हूं। उन जानवरों के लिए जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं, जो बिना किसी सहायता के कठिन हालात में जिंदगी जीने को मजबूर हैं। एक ऐसा घर जहां उन्हें प्यार मिलेगा पालन पोषण और सुरक्षा मिलेगी।’ 

Leave a Reply

Next Post

जान्हवी कपूर ने शेयर की फिल्म 'रूही का 'भूतिया' लुक, घंटो लगे थे तैयार होने में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों लगातार अपनी फिल्म ‘रूही’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म में जान्हवी का भूतिया लुक खूब चर्चा में हैं। फिल्म में उनका लुक बेहद डरावना होने वाला है। […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट