काशी विश्वनाथ मंदिर: सात घंटे पहले बुक हो सकेंगे मंगला आरती के टिकट, शुरू हुई निरस्त टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 04 अगस्त 2024। सावन के महीने में काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के कैंसिल टिकट 7 घंटे पहले ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने रोजाना टिकटों की शार्ट लिस्टिंग शुरू की है। इसमें से मंगला आरती में शामिल नहीं होने वाले श्रद्धालुओं के कैंसिल टिकट का डाटा एकत्र किया जा रहा है। कैंसिल होने वाले टिकटों को एक दिन पहले मंदिर की वेबसाइट पर बुकिंग के लिए ऑनलाइन किया जाएगा। मंगला आरती के टिकट के लिए मंदिर की वेबसाइट पर बुकिंग शाम को सात बजे से आठ बजे के बीच में खोली जाएगी। पूरे सावन भर इस व्यवस्था का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे।

मंदिर की वेबसाइट से मंगला आरती के टिकट को 500 रुपये में बुक किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना 70 टिकटों का स्लॉट निर्धारित किया गया है। 31 अगस्त तक मंगला आरती के टिकटों का स्लॉट पूरी तरह फुल है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सावन के महीने में मंगला आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। आरती शुरू होने के सात घंटे पहले श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट या एप से मंगला आरती के लिए टिकट बुक करा सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल को सता रही ईरान की ओर से हमले की चिंता, अब अमेरिका और ब्रिटेन से मांगी मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अगस्त 2024। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर इस्राइल की चिंता बढ़ती जा रही है। अब इस्राइल को अमेरिका और ब्रिटेन से मदद की उम्मीद है। इस्राइली रक्षा अधिकारियों का कहना है कि वे ईरान की ओर से होने वाले संभावित […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग