‘जब तक मैं मंत्री हूं, देश में नहीं आने दूंगा ड्राइवरलैस कार’, जीरो माइल संवाद में बोले नितिन गडकरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। देश में बिना चालक वाली यानी ड्राइवरलैस कारों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कह दिया है कि वह कभी इसकी अनुमति नहीं देंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दृढ़ता से भारत में चालक रहित कारों की शुरुआत के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया। उन्होंने चालकों की नौकरी के नुकसान के बारे में चिंता व्यक्त की। 

इस कार्यक्रम में बोले मंत्री
जीरो माइल संवाद में बोलते हुए गडकरी ने कहा, ‘मुझसे कई बार बिना चालक वाली कारों के बारे में पूछा जाता है। तब मैं कहता हूं कि जब तक मैं परिवहन मंत्री हूं, तब तक आप भूल जाएं।’

चीन में विनिर्माण स्वीकार्य नहीं
गडकरी ने कहा, ‘ मैं बिना चालक वाली कार को भारत में कभी नहीं आने दूंगा क्योंकि इससे कई लोगों की नौकरियां चली जाएंगी और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टेस्ला का भारत में स्वागत है, लेकिन भारत में बिक्री के लिए चीन में विनिर्माण स्वीकार्य नहीं है।

बिना चालक वाली कारों का परीक्षण
आपको बता दें, दुनिया में कई जगहों पर बिना चालक वाली कारों का परीक्षण किया जा रहा है। गूगल समेत कई दिग्गज कंपनियां इस पर काम कर रही हैं कि कैसे ड्राइवरलेस कारें सड़कों पर उतारी जाएं। माना जा रहा है कि ऐसा करने से आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की मदद से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

'वंशवाद के लिए दान', केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 दिल्ली 2020। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और उनके  ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर तगड़ा तंज कसा। बता दें कि कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान की शुरुआत की है, जिसमें पार्टी लोगों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल