‘वंशवाद के लिए दान’, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर कसा तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 दिल्ली 2020। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और उनके  ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर तगड़ा तंज कसा। बता दें कि कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान की शुरुआत की है, जिसमें पार्टी लोगों से ऑनलाइन चंदा लेगी। इस पर किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसे ‘वंशवाद के लिए दान योजना’ बता दिया।

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट कर साधा कांग्रेस पर निशाना
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘अपने सांसद की पैसों की लूट पकड़े जाने के बाद, कांग्रेस एक नई योजना डोनेट फॉर डाइनेस्टी (वंशवाद के लिए दान) लाई है। यह योजना राजवंश के लाइफस्टाइल के खर्चों को पूरा करने के लिए लाई गई है, जो बिना लग्जरी और दूसरों के पैसों के बिना रहने का आदी नहीं है।’ 

कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन चंदा मांगने का कैंपेन
कांग्रेस ने अपने ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और संसाधनों और अवसरों का समान बंटवारा बताया है। कांग्रेस ने इसे महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित बताया है। बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 353 करोड़ रुपये की नकदी मिलने के बाद भाजपा सरकार कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसका धीरज साहू के पास मिले पैसों से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। धीरज साहू भी कह चुके हैं कि यह पैसा पार्टी का नहीं है बल्कि उनके परिवार से संबंधित है।  

18 दिसंबर को कैंपेन लॉन्च करेंगे खरगे
बता दें कि कांग्रेस के डोनेट फॉर देश कैंपेन के तहत लोगों से पार्टी को 138, 1380 या 13800 रुपये दान करने की अपील की है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कैंपेन की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जाएगी। 28 दिसंबर से लेकर पार्टी के स्थापना दिवस तक कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसमें पार्टी के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांगेंगे। प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित किया जाएगा, जहां से कम से कम 138 रुपये प्रत्येक घर से चंदा लिया जाए। 

Leave a Reply

Next Post

'पब्लिक से पैसा जुटाएगी कांग्रेस', देशभर में 18 दिसंबर से शुरू करेगी क्राउडफंडिंग अभियान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार