न्यूयॉर्क के मेयर की बड़ी गलती, स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत को बार-बार कहा ‘पाकिस्तान’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 18 अगस्त 2024। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्वींस में आयोजित एक समारोह में अपने भाषण में कई बार भारत को गलती से ‘पाकिस्तान’ कहकर संबोधित किया। एडम्स शनिवार को क्वींस में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल हुए। उन्होंने जिस मंच से प्रवासी समुदाय को संबोधित किया, उसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाले गुब्बारों से सजाया गया था और उस पर एक बैनर लगा था, जिस पर लिखा था ‘‘मेयर एडम्स सेलिब्रेट्स द इंडियन कम्युनिटी।” समारोह में एडम्स खुद भी भारत के रंग में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने भारत और अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज थामा हुआ था।

वह चारों तरफ से भारतीय समुदाय के लोगों से घिरे हुए थे, जो भारत का झंडा हवा में लहरा रहे थे। इन सब के बावजूद एडम्स ने जब अपना संबोधन शुरू किया, तो उन्होंने तीन बार भारत की जगह गलती से पाकिस्तान का नाम लिया। एडम्स ने कहा, ‘‘हमने इस सप्ताह की शुरुआत में बॉलिंग ग्रीन में ध्वज लहराया…. बड़ी संख्या में इस समुदाय के लोग कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ये वे पाकिस्तानी अधिकारी हैं, जो आगे बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या में वृद्धि हो रही है और जो लगातार दिखा रहे हैं कि जन सुरक्षा हमारी समृद्धि के लिए अहम है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यहां बुलाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैं इस समुदाय को बहुत समय से जानता हूं, छोटे पाकिस्तान और क्वींस से, छोटे पाकिस्तान और ब्रुकलिन से, आप हमारे शहर की एक प्रमुख नींव हैं, तो चलिए आपकी आज़ादी का जश्न मनाते है।” तभी भीड़ में से किसी ने चिल्लाकर कहा ‘भारत’ , ‘भारत की बात हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने तक मुझे जेल में रखने की ‘साजिश' विफल हुई, मनीष सिसोदिया का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने पदयात्रा अभियान के तहत पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और कहा कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद से दिल्ली विधानसभा चुनाव तक उन्हें जेल में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां