कलेक्टर ने धान की सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी के दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

सत्यापित रकबे के आधार पर ही, हो धान खरीदी – कलेक्टर

समय सीमा की बैठक सम्पन्न

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 12 जनवरी 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान की सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी और माॅनिटरिंग लगातार करते रहें। उन्होंने अंतर्राज्यीय परिवहन एवं कौचियों पर नजर रखने कहा। कलेक्टर ने गिरदावरी में उल्लेख रकबे के आधार पर धान की खरीदी करने कहा। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी एवं परिवहन पर निगरानी करने के निर्देश सहकारिता विभाग, सहकारी बैंक के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के संबंध में लगातार निगरानी करने कहा। धान खरीदी के साथ-साथ उठाव की भी समीक्षा की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल धान खरीदी का समितियों से 46 प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि मिलर्स सीधे समिति से धान का उठाव करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 35 लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निपटारा गंभीरता से करने कहा । कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा पर मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जल्द ही वैक्सीन जिले को प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साथ ही बैठक मंे प्रधानमंत्री आवास योजना, भूईयां पोर्टल में की जाने वाली प्रवृष्टि, किसान सम्मान निधि योजना, चबूतरे निर्माण की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में एडीएम बी.एस. उइके, वन मण्डलाधिकारी कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना, नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने नगर निगम रिसाली के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

शेयर करेराजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को किया पट्टों का वितरण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दुर्ग-भिलाई के प्रवास के दौरान रिसाली नगर निगम के नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में […]

You May Like

रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता