ट्रेविस हेड को बोल्ड करने के बाद आक्रामक हुए सिराज, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के साथ हुई नोकझोंक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

एडिलेड 07 दिसंबर 2024। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार लय में दिख रहे ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी सफलता दिलाई। हेड ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया था और आक्रामक बल्लेबाजी कर कंगारू टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। हेड भारत के लिए और अधिक खतरनाक होते उससे पहले ही सिराज ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए हेड एक बार फिर मुसीबत बनकर आए और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हेड ने 111 गेंद पर टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया। बाकी कंगारू बल्लेबाजों में सिर्फ हेड ही ऐसे दिखे हैं, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को सही परखा और खुलकर शॉट्स खेले। इस दौरान हेड का स्ट्राइक रेट करीब 100 का रहा।  दूसरे छोर से विकेट गिर रहे, लेकिन हेड रन बनाते रहे और उन्होंने लाबुशेन, मार्श और कैरी के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां भी निभाईं और भारत के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। लेकिन सिराज ने उन्हें आउट कर भारत को राहत की सांस दिलाई। 

सिराज-हेड मैदान पर उलझे
सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया।  सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, एडिलेड में दर्शक ने हेड को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

हेड की तूफानी पारी 
हेड का 111 गेंदों में शतक डे नाइट टेस्ट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक है। इस मामले में हेड ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में डे नाइट टेस्ट में 112 गेंद में शतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर भी हेड ही हैं। उन्होंने 2022 में एडिलेड डे नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 गेंद में शतक जड़ा था। इस लिस्ट में 139 गेंद के साथ चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट और पांचवें नंबर पर 140 गेंद के साथ पाकिस्तान के असद शफीक हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताई ओडिशा दौरे की वजह, कहा- राज्य के विकास के लिए कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बांगिरिपोसी 07 दिसंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा दौरे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि राज्य और उनके पैतृक मयूरभंज जिले के विकास कार्यों में गति लाने के लिए मैंने कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा और राज्य का दौरा किया है। अपने पांच दिवसीय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल