मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

Indiareporter Live
शेयर करे

महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, पेंशनर्स को भी राहत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 30 अक्टूबर 2026।  मोहन सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली का तोहफा दिया हैं। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) में भी जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से सितंबर 2026 तक के नौ महीने के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। वहीं नवंबर माह में मिलने वाले अक्टूबर महीने के वेतन से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ मिलने लगेगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलेगी।

केंद्र और राज्य कर्मचारियों के बीच अंतर होगा कम
केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 63 प्रतिशत हो गया है। इसके मुकाबले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को अभी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जनवरी से लंबित 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों और प्रदेश के कर्मचारियों के बीच तीन प्रतिशत का अंतर बना रहेगा।

पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ेगी
राज्य सरकार ने पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Next Post

खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत

शेयर करेशव जंगल में फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव अनूपपुर, 30 अक्टूबर 2026। अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां परिक्षेत्र अंतर्गत औढेरा बीट के जंगल से लगे शहडोल जिले के ग्राम काचोदर में खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य […]

You May Like

30 की उम्र से पहले कमजोर हो रहे हैं जोड़? ....|....भारतीय कुश्ती महासंघ को अदालत का निर्देश....|....'उनके साथ मिलकर नहीं बनाएं सरकार'....|....कटघोरा में ईओडब्ल्यू की दो ठिकानों पर दबिश....|....आईसीयू में 2 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर....|....राज्योत्सव पर आसमान में दिखेगी वायुसेना की ताकत....|....करवा चौथ पर पति ने मूसली से पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या....|....एमपी में अर्नब का तांडव अभी बाकी: तापमान में गिरावट....|....मावा बनाने वाली एजेंसी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत