‘फाइटर’ के गानों के लिए क्रेडिट न मिलने से निराश थे कोरियोग्राफर, ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 दिसंबर 2023। नए साल पर ऋतिक रोशन की फिल्म  फाइटर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं, जो दर्शकों के जुबां पर चढ़ चुके हैं। इन दोनों गानों, ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के मिल रहे प्यार के बीच ऋतिक रोशन ने इन गानों के क्रेडिड को लेकर ऐसा कदम उठाया है कि हर तरफ उनकी प्रशंसा हो रही है।

बॉस्को ने व्यक्त की थी निराशा

दरअसल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए गाने में कोरियोग्राफर को क्रेडिट न दिए जाने पर बॉस्को मार्टिस ने हाल ही में निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अभिनेताओं और गाने पर पूरे देश को नचाने वाले कोरियोग्राफर को छोड़कर प्रोमो में सभी को क्रेडिट मिलता है। जब ऋतिक रोशन ने उनकी समस्या सुनी तो उन्होंने 29 दिसंबर को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से बात करने के बाद सुनिश्चित किया कि क्रेडिट शामिल किया जाए।

ऋतिक ने दिलाया हक

मीडिया रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ऋतिक इस बात से सहज नहीं थे कि एक कोरियोग्राफर को उसका उचित हक नहीं मिल रहा है। अभिनेता की पहल के बाद शुक्रवार दोपहर तक गाने के यूट्यूब संस्करण में पूरी क्रेडिट सूची जोड़ दी गई, जिसमें कोरियोग्राफर- बॉस्को-सीजर, रेमो डिसूजा और पीयूष-शाजिया के नाम भी शामिल थे। सूत्र ने बताया कि यह देखना बाकी है कि अन्य प्रोडक्शन हाउस इसे आदर्श बनाएंगे या नहीं। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि ऋतिक ने अपनी टीम को अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स में इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

इन दिन रिलीज होगी फाइटर

फाइटर की बात करें तो यह फिल्म 25 जनवरी को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, महेश शेट्टी और तलत अजीज जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में सिद्धार्थ की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था। 

Leave a Reply

Next Post

तहरीक-ए-हुर्रियत पर लगा प्रतिबंध, कश्मीर में इस्लामिक शासन लागू करना चाहता है यह संगठन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। सरकार ने जम्मू कश्मीर के संगठन तहरीक ए हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूएपीए कानून के तहत यह कार्रवाई की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी। गृहमंत्री ने बताया कि यह संगठन गैरकानूनी गतिविधियों में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं