2020-21 में एसईसीएल ने किया 6.75 लाख पौधाें का रोपण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 26 मार्च 2021। वित्तीय वर्ष 2020-ं21 में एसईसीएल ने 6.75 लाख पौधारोपण (सेपलिंग्स) का लक्ष्य पूरा कर लिया है। कम्पनी छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्यप्रदेश राज्य के अपने माईन लीज़ एरिया में ओव्हरबर्डन (ओबी) एवं समतल क्षेत्रों में पौधारोपण का कार्य करती है। यह पौधारोपण का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के जरिए संपन्न होता है। इस हेतु एसईसीएल ने उक्त दोनों एजेन्सियों के साथ एमओयू किया है। पौधारोपण के लिए स्वीकृत मानक अनुसार ओव्हरबर्डन डम्प पर प्रति हेक्टेयर अधिकतम 3,500 पौधे तथा समतल माईन साईट एरिया में अधिकतम 2,500 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जाते हैं।

माईन लीज़ एरिया एवं अन्य समतल भूमि पर लगाए गए पौधे मिश्रित श्रेणी के होते हैं जिनमें हर्बल/मेडिसिन प्लांट जैसे नीम, करंज, आँवला, अर्जुन इत्यादि, काॅलोनियों एवं सड़कों के दोनों ओर लगाए जाने वाले अर्नामेन्टल या सौन्दर्यपरख पौधे जैसे गुलमोहर, कचनार, अमलतास, पीपल इत्यादि, फलदार वृक्ष जैसे जामुन, इमली, बेल, आम, सीताफल तथा टीम्बर वृक्ष जैसे टीक, साल, सीसो, बबूल, बाँस आदि शामिल हैं। कम्पनी में पौधारोपण का कार्य मुख्यतया वर्षा ऋतु में सम्पन्न होता है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में पर्यावरण संवर्धन हेतु एसईसीएल द्वारा किए जा रहे पौधारोपण की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी।

Leave a Reply

Next Post

अब घर बैठे मोबाइल से गृह निर्माण मंडल के आवास के लिए कर सकेंगे आवेदन, आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने ‘‘मोबाइल एप सीजीएचबी‘‘ का किया शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 मार्च 2021। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में  छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल की आवासीय योजना का ऑनलाईन पंजीयन तथा मण्डल के मोबाइल एप सीजीएचबी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गृह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण