नगरीय निकाय चुनाव के लिए रविवार तक नाम हो जाएंगे तय

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में दावेदारों की टिकट तय करने के लिए जिला कमेटियों को रविवार की शाम तक पीसीसी ने निर्देश दिया है. राजीव भवन में पीसीसी की हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने दोपहर 12 बजे तक सभी जिलों में बैठक करने के निर्देश दिये हैं. वहीं शाम तक सभी सिंगल नाम पीसीसी को भेजने का निर्देश दिया है. जिलों में होने वाली बैठकों में प्रभारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री व पदाधिकारी मौजूद थे.

पीसीसी की बैठक के बाद पुनिया ने जिलों और मोर्चा प्रकोष्ठों की भी बैठक ली. बैठक में कोरबा प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने बताया कि कोरबा में तैयारी पूरी है. वहीं बिलासपुर में 40 से ज्यादा वार्डों में सिंगल नाम तय होने की जानकारी बैठक में दी गई.

Leave a Reply

Next Post

शातिर तरीके से बाजार में खपाते थे छोटे नकली नोट,एक गिरफ्तार

शेयर करेजांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में इस समय नकली नोटों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. जिसका लगाम लगाने के लिए पुलिस भी चौकन्ने है. जांजगीर जिले के नैला चौकी इलाके के राशन दुकान में नकली नोट खपाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अभी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान