प्रशासन द्वारा केएसके पावर प्लांट के बर्खास्त मजदूरों के हितों में उचित निर्णय नहीं लिए जाने पर आक्रोशित हुए मजदूर,, जिससे भयभीत होकर केएसके पावर प्लांट में भारी पुलिस बल कि हुई तैनाती

indiareporterlive
शेयर करे

मनी कुमार टंडन

जांजगीर चांपा 17 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियारा इलाके में स्थित केएसके महानदी पावर प्लांट कि बर्खास्त मजदूरों एवं प्लांट प्रबंधन के बीच की आपसी संघर्ष की है जिसमें नौकरी से बेदखल नरियरा भू-विस्थापित मजदूर रामनाथ केवट के जहर सेवन से मामला गरमाया हुआ है।

शासन प्रशासन के द्वारा मजदूरों के हितों में उचित निर्णय नहीं लिए जाने पर मजदूर संघ आक्रोशित है जिस पर भयभीत होकर प्लांट के बाहर और अंदर पुलिस सुरक्षा बल की तैनात कर दी गई है। प्रशासन द्वारा केएसके महानदी पावर प्लांट के बर्खास्त मजदूरों के हितों में कोई भी निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है, जिस पर इस मामले के विरोध में बड़ी संख्या में मजदूर संगठन के लोग प्लांट के बाहर पहुंच रहे है।

केएसके महानदी पावर प्लांट के मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से नौकरी से निकालने जाने के बाद इन मजदूर संघ द्वारा लगातार शासन-प्रशासन से इस विषय के प्रति उचित निर्णय लेने हेतु गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन मामला में किसी ने संज्ञान नहीं लिया ।  जिसके बाद रविवार को एक मजदूर ने लेबर कार्यालय में ही ज़हर का सेवन कर लिया | जिसकी उपचार हेतु सर्वप्रथम जिला हॉस्पिटल पर भर्ती कराया गया परंतु मजदूर की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के अपोलो रिफर कर दिया है। जहां मजदूर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं इसकी दूसरी ओर केएसके महानदी पावर प्लांट पर सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है ।

Leave a Reply

Next Post

इंडोर स्पोर्ट हॉल, जिम और टेनिस कोर्ट के निर्माण से आरंग नगरवासियों में उत्साह

शेयर करे1.05 करोड़ रूपए की लागत से बना है सुसज्जित स्पोर्ट हॉल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 अगस्त 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा गत दिनों आरंग नगर में इंडोर स्पोर्ट हॉल, जिम और टेनिक कोर्ट का उद्घाटन किया गया है। आरंग में नगरवसियों, खिलाड़ियों और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल