छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, गरज चमक एक साथ अंधड़ की संभावना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 मई 2024। छत्तीसगढ़ में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही वातावरण नम है। इससे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आज गुरुवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम में नम होने की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं बाकि जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। 

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका और चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज गुरुवार को भी मौसम खुशनुमा है। साथ ही बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। इससे यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश की संभावना बनी हुई है।  

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। वहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

Leave a Reply

Next Post

जापान को पछाड़ कर सौर ऊर्जा उत्पादन में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, 2015 में था नौवां स्थान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2024। भारत 2023 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे शोध संस्थान एंबर की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। भारत 2015 में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल