गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे डोंगरगढ़, चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर मैंने नमन किया है, यहां देश भर के अनुयायी आये हुए हैं सभी को नमन करता हूं। शाह ने कहा कि 100 रूपये का सिक्का जारी किया गया,108 पदचिन्हों का विमोचन किया गया है। इस दौरान महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जैन आचार्य और मुनि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

अमित शाह ने कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है, आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है, महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं, उनके द्वारा लिखी मूकमाटी में अनेक लोगों ने पीएचडी की है। आज मैं आचार्य जी की कही बात दोहराना चाहता हूं, भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं वह उतना ही अच्छा होता है, भारत में अलग-अलग धर्म संस्कृति है जो अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की मैं भी अनुयायी हूं।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत आज से: शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच, यहां से बुक कर सकते हैं टिकट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों के बल्ले से छक्के-चौके के बरसात होने वाली है। राजधानी रायपुर में ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’ का आयोजन आज यानी छह फरवरी से शुरू हो […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'