पूरे देश का गुस्सा भड़काना ठीक नहीं, ‘सनातन धर्म’ पर उदयनिधि की टिप्पणी को संजय राउत ने किया खारिज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म’ पर की गई टिप्पणी को खारिज करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा है कि पूरे देश में गुस्सा भड़काना ठीक नहीं है और कोई भी उनके बयान से सहमत नहीं है। उदयनिधि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे हैं। द्रमुक विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों में से एक है। संजय राउत ने कहा कि दक्षिण भारत के एक खास क्षेत्र का धर्म पर अलग दृष्टिकोण हो सकता है, लेकिन उसे इसे अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।

‘पूरे देश का गुस्सा भड़काना ठीक नहीं’
राज्यसभा सदस्य ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘इस तरह की टिप्पणी करके पूरे देश का गुस्सा भड़काना सही नहीं है। उदयनिधि ने सनातन धर्म पर जो टिप्पणी की है, उससे कोई भी सहमत नहीं है। भले ही ऐसे विचार व्यक्तिगत हों, उन्हें इसे अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।” राउत ने कहा, ‘‘उनका निजी विचार हो सकता है और यह द्रविड़ संस्कृति का हिस्सा हो सकता है।” इस सप्ताह की शुरुआत में उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से की थी।

एचआईवी से की सनातन धर्म की तुलना 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बयान के लिए 28 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को निशाना बना रही है। द्रमुक के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा के बयान से विवाद और भड़क गया जब उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ रोग और एचआईवी जैसी बीमारियों से की। इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने कहा कि यह विपक्षी दलों की ‘गहरे हिंदूफोबिया’ को दर्शाती है। राउत ने कहा कि हर धर्म में मान्यताएं और अंधविश्वास हैं, लेकिन छुआछूत जैसे मुद्दों पर विरोध की आवाज हिंदू धर्म के भीतर से उठी है।

कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी 
उन्होंने कहा, ‘‘राजा राममोहन राय से लेकर ज्योतिबा फुले से लेकर बी. आर. आंबेडकर तक, देश ने कई महान समाज सुधारकों को देखा है, यही वजह है कि सनातन धर्म अभी भी देश में जीवित है।” राजा और उदयनिधि की टिप्पणियों पर विवाद छिड़ने के बाद कांग्रेस ने उनके बयानों से खुद को अलग करने की कोशिश की, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भाजपा पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में फूट डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया। 

Leave a Reply

Next Post

'कोहली-रोहित या सैमसन नहीं कर सकते सूर्यकुमार जैसा काम', विश्व कप को लेकर पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव होने से कई क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान हैं। सूर्यकुमार को संजू सैमसन के ऊपर तरजीह दी गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने सूर्या को भाग्यशाली बताया। […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस