‘निरंकार निर्दोष है’, बहन लक्ष्मी ने बड़े भाई पर ही किए सवाल; बहराइच में चार हत्या के मामले में नया मोड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बहराइच 03 मार्च 2026। यूपी के बहराइच जिले के रामनगर गांव में चार हत्याओं की खबर से सोमवार सुबह पूरा जिला सन्न रह गया। गांव से लेकर शहर तक हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था, आखिर एक साथ चार लोगों की हत्या कैसे और क्यों हुई? मौके पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जांच में जुटी रही। मृतक के बड़े पुत्र गुरुदेव ने छोटे भाई निरंकार पर हत्याओं का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया, जब दोपहर बाद बदलूराम की पुत्री लक्ष्मी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। लक्ष्मी ने कहा कि उसका भाई निरंकार स्वभाव से सीधा है और वह इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता। लक्ष्मी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती बड़े भाई गुरुदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने पुत्र को पूरी संपत्ति दिलाना चाहता है। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि गुरुदेव की गांव में भी लोगों से अधिक बनती नहीं थी। उसके आरोप से पुलिस की पूरी थ्योरी ही बदलती नजर आई। ऐसे में अब तक छोटे भाई पर लगे आरोपों के बीच बहन के बयान ने पुलिस जांच को नया आयाम दे दिया है।

Leave a Reply

Next Post

टेक्सास में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन पर गोलीबारी, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत; हमलावर ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 03 मार्च 2026। अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में शान की पहचान […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही