इस रिकॉर्ड से बस 98 रन दूर हैं रोहित शर्मा, सचिन-कोहली-द्रविड़ की खास लिस्ट में होंगे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। रोहित जल्द ही उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। इस उपलब्धि को भारत में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाजों- सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ही छुआ है।

केवल 98 रन की दूरी
रोहित शर्मा के नाम अब तक सभी प्रारूपों में कुल 19,902 रन दर्ज हैं, और वह इस उपलब्धि से सिर्फ 98 रन दूर हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 502 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में हिटमैन के नाम 4,301 रन और वनडे में 11,370 रन हैं। टेस्ट में रोहित संन्यास ले चुके हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिटमैन ने 4,231 रन बनाए। टी20आई से भी रोहित ने संन्यास ले लिया है। रोहित अब सिर्फ एक प्रारूप यानी वनडे क्रिकेट में खेल रहे हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज होगी निर्णायक
रोहित शर्मा 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर लौटेंगे। यह मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन न सिर्फ उनकी आने वाली बैटिंग रिद्म के लिए अहम होगा, बल्कि उनके करियर के इस ऐतिहासिक माइलस्टोन को भी निर्धारित करेगा। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार फॉर्म में दिखे थे, जहां उन्होंने सिडनी में 121 रनों* की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

सर्वकालिक भारतीय स्कोरर्स में आगे कौन?
भारत की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिनके नाम 34,357 रन दर्ज हैं। उनके बाद विराट कोहली (27,673) और फिर राहुल द्रविड़ (24,064) का नंबर आता है। अब रोहित इस लिस्ट में चौथे भारतीय खिलाड़ी बनने से बस एक शतक से भी कम दूर हैं।

विराट कोहली भी करेंगे वापसी
रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वापसी करेंगे। भारत अपने पिछली घरेलू सीरीज में 2-0 की हार के बाद इस दौरे में अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना चाहेगा।

Leave a Reply

Next Post

पान मसाला के मालिक की बहू की आत्महत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा- पति और सास पर दर्ज हुआ केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद पान मसाला कारोबारी कमल किशोर चौरसिया की बहू की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कारोबारी की बहू दीप्ति के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट और परिवार की […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं